Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता - वर्षा आई

Advertiesment
हमें फॉलो करें वर्षा
प्रीति सोनी 
 
वर्षा आई वर्षा आई
पानी की बौछारें लाई 
ठंडे पानी में हम सबने 
धमा चौकड़ी खूब मचाई
 
घर की छत और सड़कों पर
लगे नाचने सब मिलकर 
कहीं उछलते कहीं फिसलते 
मजे लिए सबने खिल-खिलकर 


 
 
मम्मी ने पकवान बनाए 
सबने लेकर स्वाद उड़ाए 
गरम जलेबी लेकर के 
पापा भी बाजार से आए 
 
पेट भरा जब मस्ती से 
तो एक  नया आयोजन रखा
फिर बैठी मंडली मित्रों की
गीत सुना कर कविता गाई
 
वर्षा आई वर्षा आई
पानी की बौछारें लाई 
ठंडे पानी में हम सबने 
धमा चौकड़ी खूब मचाई

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi