Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार बाल कविता : बारिश का स्नान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem on rainy day
- निशेश जार


 
सूरज दादा मई-जून में
क्यों इतना गरमाते।
 
हमको जब छुट्टी मिलती
आग-बबूला हो जाते।।
 
क्या तुमको गुस्सा लगता
हम तो छुट्टी पा जाते।
 
और तुम्हें लगातार ही
खड़ा काम पर कर जाते।।
 
छोड़ो लाल, गाल अब करना
प्यारी सी मुस्कान हमें दो।।
 
बादल जी को जरा पटाकर
बारिश का स्नान हमें दो।।

 
साभार- देवपुत्र 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 साल पहले पता चलेगी, दिल की बीमारी...