Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : तरबूज है गर्मी का दुश्मन...

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem on watermelon
अगर बनना चाहो मजबूत। 
यारों खूब खाओ तरबूज॥ 
गर्मी का दुश्मन है ये, 
पानी का सागर है ये। 
लाल-लाल ललाई उसकी, 
प्रेम-प्यार की गागर है ये॥ 
देवों में है ये अवधूत। यारों....
खनिजों का भंडार है ये, 
विटामिनों का आगार है ये। 
ठंडा करके खाओ तो, 
अपनी मां  का प्यार है ये॥ 
मौसम का है ये सपूत। यारों.... 
 
- परमानंद शर्मा 'अमन' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! शैंपू व कॉस्मेटिक से हो सकता है कैंसर