khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : स्वच्‍छ भारत...

Advertiesment
Swachh Bharat
-दीपा श्रीवास्तव


 
शहर-गली में चर्चा है,
स्वच्‍छ भारत अभियान की!
 
आओ बच्चों तुम्हें बताएं,
महत्ता कचरा दान की।
 
बिना प्रबंधन बीमारी,
फैले जो दुश्मन जान की।
 
उचित प्रबंधन खाद बनाता,
करता मदद किसान की। 
 
शहर-गली में चर्चा है,
स्वच्‍छ भारत अभियान की!
 
कपड़े की झोली विकल्प है
पॉलीथिन की थैली की।
 
लहर चल रही सभी ओर अब,
मोदी के अभियान की!
 
शहर-गली में चर्चा है,
स्वच्‍छ भारत अभियान की!
 
शौचालय के लाभ समझना,
जरूरत हर इंसान की।
 
तुम्हारे कंधों पर निर्भर है,
सफलता इस अभियान की!
 
शहर-गली में चर्चा है,
स्वच्‍छ भारत अभियान की!

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेमी प्रेमिका की नोंकझोंक : ओवर लोड‍िंग