Kids Poems %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2 107122800036_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आया नया साल

Advertiesment
आया नया साल
ND

लो साल नया फिर आया बच्चों
इतिहास नायाब इस बार तुम रचो,

बुरी आदतें अब तुरंत तुम छोड़ो
बुरी संगत से भी अपना मुँह मोड़ो,

कर लो बच्चों तुम एक यह प्रण
सेवा में सबकी रहना है अर्पण,

मात-पिता व गुरु का सदा मान करो
उनके आदर्शों पर अभिमान करो,

पढ़-लिखकर सदा अव्वल रहना
बातें सदा तुम शालीन ही कहना,

भाई-बहन व दोस्तों से प्रेम जताना
अच्छी सोहबत को ही सफल बताना,

नए साल के नए दिन भाएँ
गीत खुशी के हरदम गाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi