Kids Poems %e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80 113062700037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : लाड़ली बेटी

- अशोका भारती

Advertiesment
बेटी
लाड़ली बेटी जब से स्कूल जाने है लगी।
हर खर्चे के कई ब्योरे मां को समझाने लगी।।

फूल-सी कोमल और ओस की नाजुक लड़ी।
रिश्तों की पगडंडियों पर रोज मुस्काने लगी।।

एक की शिक्षा ने कई कर दिए रोशन चिराग।
दो-दो कुलों की मर्यादा बखूबी निबाहने लगी।।

बोझ समझी जाती थी जो कल तलक सबके लिए।
घर की हर बाधा को हुनर से वही सुलझाने लगी।

आज तक वंचित रही थी घर में ही हक के लिए।
संस्कारों की धरोहर बेटों को बतलाने लगी।।

वो सयानी क्या हुई कि बाबुल के कंधे झुके।
उन्हीं कंधों पर गर्व के परचम लहराने लगी।।

पढ़-लिखकर रोजगार करती, हाथ पीले कर चली।
बेटी न बेटों से कम ये बात समझ में आने लगी।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi