Kids Poems %e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be 110040600030_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंदा मामा

Advertiesment
नन्ही दुनिया कविता चंदा मामा
चंदा मामा हमें बताओ
रोज कहाँ से आते हो
कभी थाली से गोल दिखते हो
कभी हँसिया हो जाते हो।
वैसे तो तुम रोज ही आते
कभी-कभी छुप जाते हो।
मेरा मन करता है मामा
पास तुम्हारे आऊँ मैं
नहीं जानता इसके लिए
क्या तरकीब लड़ाऊँ मैं।

प्रस्तुति : चंद्रकला गंगवाल
-----------
धरती गोल
- सीमा

धरती गोल और घूमते जाए
हम घूमे तो चक्कर आएँ
इस धरती का इक भी चक्कर
पैदल चलें तो लगा ना पाएँ
किताब में देखी जैसी धरती
स्कूल के बाहर नजर ना आए
इतनी बड़ी धरती रानी पर
हम सब बच्चे दौड़ लगाएँ
यही काम है अपने बस का
धरती पर सब दौड़ लगाएँ

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi