Kids Poems %e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81 108040800028_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दादी माँ

Advertiesment
दादी माँ
दादी माँ मेरी प्यारी प्यारी

मुझको कहती राजकुमारी

अच्छी-अच्छी बातें कहती

मैं रूठूँ तो मुझे मनाती

नए-नए पकवान खिलाती

फल खिलाती,दूध पिलाती

रंग-बिरंग ड्रेस दिलाती

मंदिर व पार्क ले जाती

मम्मी के गुस्से से बचाती

अपनी गोद में मुझे सुलाती

घोड़ा हाथी बनके घुमाती

नित नई कहानी सुनाती

खेल-खेल में मुझे पढ़ाती

भले-बुरे का भेद बताती

ऐसी मेरी प्यारी दादी

- कु. शालू निचलानी, इंदौर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi