Kids Poems %e0%a4%ab%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80 114012400033_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फनी कविता : इमरती

Advertiesment
इमरती
- प्रस्तुति रुद्र श्रीवास्तव‌
FILE

ह‍ंसते हंसते आई इमरती।
दोनें में इठलाई इमरती।
लल्लू कल्लू मुन्नू छुन्नू,
सबने मिलकर खाई इमरती।

अम्मा बापू दीदी भैया,
इन सबको भी भाई इमरती।
सकुचाते सकुचाते दादा,
दादी ने भी खाई इमरती।

बड़े पुराने कहते अक्सर,
पेड़ा की भौजाई इमरती।
कभी कभी दादा कह देते,
लड्डू की है ताई इमरती।

जिस जिस के घर में पहुंची है,
ढेरों खुशियां लाई इमरती।
शुभ कारज में हंसते हंसते,
देखी दिखी बधाई इमरती।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi