Select Your Language
बाल दिवस
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम।अमन-शांति का दे पैगाम॥जग को जंग से बचाया।हम बच्चों को भी मनाया॥जन्मदिवस बच्चों के नाम।नेहरू चाचा तुम्हें सलाम॥देश को दी हैं योजनाएँ।लोहा और इस्पात बनाए॥बाँध बने बिजली निकाली।नहरों से खेतों में हरियाली॥प्रगति का दिया ईनाम।नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम॥