Kids Poems %e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be %e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80 110072800076_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोला-बोली

Advertiesment
कविता नन्ही दुनिया बिल्ली बकरी घोड़ा
बिल्ले से बोली बिल्ली
अगर ना मिली दिल्ली
अगर ना मिली दिल्ली
मैं कुछ ऐसा कर जाऊँगी
आसिफ की मुर्गी के अंडे
खाकर मर जाऊँगी

च्याऊँ से बोली म्याऊँ
अगर ना मिला म्याऊँ
अगर ना मिला म्याऊँ
मैं कुछ ऐसा कर जाऊँगी
प्याऊँ प्याऊँ प्याऊँ
रोती-रोती मर जाऊँगी

बकरे से बोली बकरी
अगर ना मिली पपड़ी
अगर ना मिली पपड़ी
मैं कुछ ऐसा कर जाऊँगी
हलवाई के थाल की रबड़ी
खाकर मर जाऊँगी

घोड़े से बोली घोड़ी
गर ना मिली कचौड़ी
गर ना मिली कचौड़ी
मैं कुछ ऐसा कर जाऊँगी
सड़क छोड़ कच्चे रस्ते में
जाकर मर जाऊँगी।
- प्रभात

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi