Kids Poems %e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b0 112091000030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़े काम की है गाजर...

Advertiesment
बच्चों की कविता
FILE

बड़े काम की गाजर है
खाकर खरगोश
दौड़ लगाते हैं।

सियार भूले से खा ले जब,
बहुत उधम मचाते हैं।

लाल लाल ताजी
गाजर देख,
बोखे भी लार टपकाते हैं।

दादाजी
गाजर खाने का कहते,
खुद जी भर हलवा खाते हैं।

चिड़चिड़ी दादी को वहीं,
दो बार रस
डेली पिलवाते हैं।

चंदू, फंदू, चीनी, डग्गा
खेल-खेल में
चट कर जाते हैं।

लड़कियां
स्वागत करतीं इसका
शहरों में स्टॉल
सज जाते हैं।

- जगमोहन 'सजग'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi