घर-घर फहरा आज तिरंगा,
लहरा-लहरा आज तिरंगा!
इस दिन हम आजाद हुए थे,
नव नभ से नव पंख छुए थे,
है भारत की शान तिरंगा।
स्वाभिमान का गान तिरंगा
एक देश के हम हैं वासी।
शंकर, लछमन पीटर, काशी
अलग-अलग हो नाम हमारा।
किंतु देश के हित हो सारा
काम हमारा कहता हमसे आज
तिरंगा यह भारत की शान तिरंगा!