Kids Poems %e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0 111111900104_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मॉनीटर

- वर्षा शर्मा

Advertiesment
बच्चों की कविता
ND

यह मॉनीटर कक्षा में
अपनी शान दिखाते हैं
कक्षा में तो बहुत रौब है
बाहर धक्के खाते हैं

झूठी-झूठी करे शिकायत
हम सबको मार खिलाते हैं

शिक्षक के ना होने पर
खुद शिक्षक बन जाते हैं

थोड़ा सा कुछ बोल दिया तो
नाम हमारा बताते हैं

छोटी-मोटी बातों का
बतंगड़ ये बनाते हैं

मैडम! फौरन बदलो इनको
हम सब यही चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi