Select Your Language
लीप वर्ष की पहचान...
लीप वर्ष में फरवरी, होती है उनतीस।सामान्य वर्ष में सदा, अट्ठाईस की सीख॥भईजी लीप वर्ष की, करनी हो पहचान।सब कुछ भूलो 'हितैषी', तीन शर्त लो जान॥वर्ष विभाजित चार से, लीप वर्ष कहलाय।चार सौ विभाजित सदी, लीप वर्ष हो जाय॥सौ से भाजित सदी को, लीप नहीं कह पाय।'
हितैषी' ने बता दिया, सुंदर, सरल उपाय॥-
प्रबोध मिश्र 'हितैषी'