Kids Poems %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae %e0%a4%9c%e0%a5%8b %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%8b 110042100094_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संग तुम जो मेरे हो

Advertiesment
रोमांस इश्क प्रेम प्यार मोहब्बत लव
- लक्ष्मी नारायण खरे

मुझे पता है, चलने से पहले
रास्ते बड़े वीरान हैं
कुछ दूरी के हैं ये मेले
फिर पूरा सुनसान है।

कदम हैं फिर भी बढ़ते जाते
अनजानी सी राहों में
गिरते हैं पर थम जाते
अरमानों की बाहों में।

बटोरते देखेंगे तिनके हमको
होगी जलन बेगानों को
आशियाँ बनने से पहले ही
देगें खबर तूफानों को।

संभव नहीं अब लौटना चाहें
तूफानों के घेरे हों
पर्वत से भी राह बना लूँगा।
संग तुम जो मेरे हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi