Kids Poems %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af 111111900102_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमारा विद्यालय

- चंचल परमार

Advertiesment
हिन्दी कविता
ND


यह हमारा विद्यालय है,
शिक्षा का उत्तम आलय है।
पढ़ते यहां हम सब बच्चे
नियम-रीति में हैं सब सच्चे।
इंग्लिश यहां सिखाई जाती है
हिन्दी यहां पढ़ाई जाती है।
गणित यहा समझाई जाती है
कला यहा सिखलाई जाती है।
शिक्षक सभी गुणी विद्वान
देते विद्या का नित दान।
भाईचारे की शिक्षा देते
देशभक्ति का पाठ पढ़ाते।
यहां अनुभवी हैं सब शिक्षक
मानवता के जो हैं संरक्षक।
वे करते सबकी अच्छी देखभाल
उन्हें अनुशासन का है खयाल।
खेलकूद में सबसे अच्छे
हमारे विद्यालय के बच्चे।
हमारी प्राचार्य सबसे अच्छी
कर्तव्यपरायणी सीधी-सच्ची।
ये शिक्षा का उत्तम आलय है
यह हमारा विद्यालय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi