Kids Poems %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82 %e0%a4%88%e0%a4%af%e0%a4%b0 107122900006_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'हैप्पी न्यू ईयर'

Advertiesment
हैप्पी न्यू ईयर सत्यनारायण सत्य
WD

बिल्ली मौसी ने एक कार्ड,
चूहे को भिजवाया,
'हैप्पी न्यू ईयर' का नारा
उसमें था लिखवाया।

अब तक जो हुआ था सब,
भई उसको तो माफ करो,

पिछली सारी गलती को,
रफा-दफा और साफ करो,

नए साल की पार्टी है, तुम,
मेरे घर पर आ जाना,

साथ तुम्हारे चूहिया रानी,
भाई-भतीजों को भी लाना,

चूहे ने फिर यूँ लिख भेजा,
खूब समझे हम तेरी चाल,

हमको खाना छोड़ दोगी,
अभी नहीं आया वो साल!!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi