Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेताल पच्चीसी की रोचक कहानियां : बाइसवीं कहानी

मूर्खतावश गए चारों के प्राण...

Advertiesment
हमें फॉलो करें विक्रम वेताल की कहानी
कुसुमपुर नगर में एक राजा राज्य करता था। उसके नगर में एक ब्राह्मण था, जिसके चार बेटे थे।

लड़कों के सयाने होने पर ब्राह्मण मर गया और ब्राह्मणी उसके साथ सती हो गई। उनके रिश्तेदारों ने उनका धन छीन लिया।

कैसा हुआ नाना के घर व्यवहार...


webdunia
FILE


वे चारों भाई नाना के यहां चले गए। लेकिन कुछ दिन बाद वहां भी उनके साथ बुरा व्यवहार होने लगा।

तब सबने मिलकर सोचा कि कोई विद्या सीखनी चाहिए। यह सोच करके चारों चार दिशाओं में चल दिए।

जब पुन मिले चारों भाई...


webdunia
FILE


कुछ समय बाद वे विद्या सीखकर मिले। एक ने कहा- 'मैंने ऐसी विद्या सीखी है कि मैं मरे हुए प्राणी की हड्डियों पर मांस चढ़ा सकता हूं।'

आगे पढ़े दूसरे ने क्या कहा...


webdunia
FILE

दूसरे ने कहा- 'मैं उसके खाल और बाल पैदा कर सकता हूं।'

आगे पढ़े तीसरे ने क्या कहा...


webdunia
FILE

तीसरे ने कहा- 'मैं उसके सारे अंग बना सकता हूं।'

आगे पढ़े चौथे ने क्या कहा...


webdunia
FILE

चौथा बोला- 'मैं उसमें जान डाल सकता हूं।'

जंगल में ली परीक्षा, क्या हुआ परिणाम...


webdunia
FILE


फिर वे अपनी विद्या की परीक्षा लेने जंगल में गए। वहां उन्हें एक मरे शेर की हड्डियां मिलीं।
उन्होंने उसे बिना पहचाने ही उठा लिया।

आगे पढ़ें फिर क्या हुआ...


webdunia
FILE

एक ने मांस डाला, दूसरे ने खाल और बाल पैदा किए, तीसरे ने सारे अंग बनाए और चौथे ने उसमें प्राण डाल दिए। शेर जीवित हो उठा और सबको खा गया।

शेर बनाने का अपराध किसका....



webdunia
FILE


यह कथा सुनाकर बेताल बोला, 'हे राजा, बताओ कि उन चारों में शेर बनाने का अपराध किसने किया?'

राजा ने कहा, 'जिसने प्राण डाले उसने, क्योंकि बाकी तीन को यह पता ही नहीं था कि वे शेर बना रहे हैं। इसलिए उनका कोई दोष नहीं है।'

यह सुनकर वेताल फिर पेड़ पर जा लटका। राजा जाकर फिर उसे लाया। रास्ते में वेताल ने एक नई तेईसवीं कहानी सुनाई।

(समाप्त)








हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi