Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चमगादड़

हमें फॉलो करें चमगादड़
चमगादड़ एक ऐसा स्तनधारी है जो उड़ सकता है। इसके पंख अन्य पक्षियों से भिन्न होते है, जो देखने में झिल्ली जैसे होते है।

इसकी टाँग और बाहें त्वचा या झिल्ली के चारों ओर फ्रेम की तरह फैली होती हैं। इसकी अँगुलियाँ छाते की तीली की तरह होती हैं, जो झिल्ली को खोलती और बंद करती हैं। ये अंधेरे में बहुत ही आराम से उड़ते हैं। प्रकाश की तीव्रता से इन्हें देखने में कष्ट होता है। यह रात के अंधेरे में अपनी चमकीली आँखों एवं तेज नाक से अपना भोजन आसानी से ढूँढ लेते हैं।

इनके मुँह में दाँत पाए जाते हैं, जो इनके आहार को कुतरने में इनकी मदद करते हैं। चमगादड़ कई प्रकार के होते हैं- कुछ तो बहुत बड़े और कुछ अत्यंत छोटे होते हैं। इनके खाने की आदत बहुत ही भिन्न होती है। कुछ चमगादड़ फल खाते हैं और कुछ छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े। ये वृक्षों पर या गुफाओं अथवा पुरानी इमारतों में अपने बड़े झुंड के साथ उल्टे लटके रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi