Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मछली और हिरण का क्या रिश्ता?

हमें फॉलो करें मछली और हिरण का क्या रिश्ता?
WD
कौन हो सकता है व्हेल, डॉलफिन और पॉरपॉइज मछलियों का पूर्वज? हिप्पोपोटामस? नहीं, गलत है यह कयास। अविश्वसनीय है लेकिन इन समुद्री जीवों का पूर्वज कबरबिज्जू के आकार का एक हिरणनुमा प्राणी था, जो अब लुप्त हो गया है।

48 मिलियन वर्ष पूर्व के फॉसिल देखकर तो यही लगता है। इनके पैरों की अधिक घनत्व वाली हड्डियाँ और एक खास तरह के कान जिनसे पानी के अंदर भी सुना जा सकता है, दोनों के बीच की कड़ी हैं। 'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित अपनी इस खोज को आधार देते हुए ओहायो (अमेरिका) विश्वविद्यालयके प्रोफेसर हांस थ्वाइसन अफ्रीका में पाए जाने वाले एक छोटे हिरण का उदाहरण देते हैं।

यह उसी लुप्त हिरण इंडोहायस की तरह दिखता है और शिकारियों से खुद को बचाने के लिए पानी के भीतर जा छुपता है। ऐसे ही छुपते-छुपते पूर्वज हिरण तैरने लगे होंगे और मछलियाँ खाने लगे होंगे। लेकिन सान डिएगो (अमेरिका) की जीव वैज्ञानिक एनालिसा बर्टा इन तर्कों को नहीं मानती हैं, क्योंकि जिस इंडोहायस हिरण के अवशेष 30 वर्ष पूर्व कश्मीर (भारत) में पाए गए थे, वे लगभग 20 लाख वर्ष पुराने थे। व्हेल मछली और इंडोहायस के श्रृंखला के बीच की कड़ी अभी मिली नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi