Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रॉकेट सीधा ऊपर क्यों जाता है?

हमें फॉलो करें रॉकेट सीधा ऊपर क्यों जाता है?
रॉकेट एकदम सीधा ऊपर जाता है जबकि प्लेन पहले रनवे पर दौड़ लगाता है, क्यों?
NDND
किसी भी विमान को ऊपर उठने के लिए धक्के की जरूरत पड़ती है। एअरोप्लेन, पक्षी और उड़ने वाले कीट के पंखों से जब हवा टकराती है तो इस हवा को पंखों से पीछे ठेलकर वे ऊपर उठते हैं। रॉकेट में पंख नहीं होते और इसलिए उन्हें ऊपर उठने के लिए जरूरी धक्का उनके इंजन से ही मिलता है।

  प्लेन ज्यादा भारी होता है और उसे ऊपर उठने के लिए हवा को बहुत तेज गति से पीछे छोड़ना पड़ता है। इसलिए वह पहले रनवे पर कुछ दूर चलकर पंखों से हवा को ठेलने जितना बल प्राप्त करता है।      
रॉकेट को जमीन पर दौड़ाने और फिर आसमान में धक्का देने के बजाय उसे सीधे हवा में उठा देने का काम इंजन आसानी से कर पाता है। रॉकेट और एअरोप्लेन दोनों एक ही सिद्धांत पर काम करते हैं। दोनों गैसें पीछे छोड़ते हैं और उससे उन्हें आगे जाने का धक्का मिलता है।

प्लेन ज्यादा भारी होता है और उसे ऊपर उठने के लिए हवा को बहुत तेज गति से पीछे छोड़ना पड़ता है। इसलिए वह पहले रनवे पर कुछ दूर चलकर पंखों से हवा को ठेलने जितना बल प्राप्त करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi