Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में बर्फ का कहर, शिकागो बना 'चाईबेरिया'...

अमेरिका में पारा माइनस 50 तक लुढ़का

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में बर्फ का कहर, शिकागो बना 'चाईबेरिया'...
अमेरिका में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। उत्तर और मध्य अमेरिका में तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई है। अमेरिका में कुछ राज्यों में तापमान शून्य से 53 डिग्री नीचे चला गया है। नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा और मिनिसोटा में भी यही हाल हैं। शिकागो समेत कई प्रांतों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। शिकागों में पारा माइनस 40 जाने के बाद उसे चाईबेरिया कहा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय फिल्म धूम 3 की पूरी शूटिंग भी शिकागो में ही हुई है।
GOV


अमेरिका की प्रसिद्ध मिशिगन झील भी ठंड के कारण जम गई है। यहां पिछले 3 दिनों में तापमान में आई अप्रत्याशित गिरावट से झील में उठने वाली लहरें भी जम गई है। मौसम विभाग और अमेरिकी प्रशासन ने आधे अमेरिका में सर्द से सर्द मौसम के बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। मौसम इतना सख्त हो गया है कि लोगों को चेताया जा रहा है कि शरीर के खुले अंग सिर्फ 5 मिनिट में ही जम सकते हैं और 15 मिनिट में इतनी सर्दी में रहने से हाइपोथर्मिया और दिल के दौरे से जान जा सकती है। क्या कारण इस जानलेवा मौसम का, ग्राफिक्स के साथ अगले पन्ने पर...

अमेरिका में अचानक आए इस बदलाव का कारण पोलर वॉर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) बताया जा रहा है। इस भंवर के कारण पिछले 20 सालों में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। इसके कारण अमेरिका में भारी बर्फबारी भी हो रही है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। पोलर वॉर्टेक्स के कारण उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका और यूरोप एशिया ठंड़ का प्रकोप और बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तरी ध्रुव पर लगातार पिघलती बर्फ के कारण पोलर वॉर्टेक्स को इतनी ताकत मिल रही है कि यह अमेरिका और यूरोप के एक बड़े हिस्से में बर्फ का कहर बरपा रहा है।
webdunia
TWITTER

क्या होता है पोलर वॉर्टेक्स : पोलर वॉर्टेक्स एक प्रकार ध्रुवीय भंवर है। यह चक्रवात होता है, इसमें बर्फीली हवाएं तेज गति से घड़ी की उलटी दिशा की ओर चलती हैं। इस समय अमेरिका में ये बर्फीली हवाएं उत्तरी ध्रुव की ओर से चल रही हैं। यह सिर्फ एक तूफान नहीं है बल्कि बर्फ का जमा देने वाला चक्रवात है। इस चक्रवात के केंद्र में सारी नमी सोख ली जाती है और शुष्क और बर्फीली हवा इस क्षेत्र में आने वाली हर वस्तु को चंद मिनिटों में जमा देती है। अल नीनो के प्रभाव के कारण यह पोलर वॉर्टेक्स अब दक्षिण अमेरिका में भी अधिक कहर बरपा रहा है।

अगले पन्ने पर, सामान्य तूफान से कितना खतरनाक है पोलर वॉर्टेक्स...


webdunia
PTI

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बिलकुल अलग तरह का सिस्टम है। सामान्य तूफान में सिर्फ तेज हवाएं चलती हैं, लेकिन पोलर वॉर्टेक्स में ठंडी हवाएं तेज गति से चलती हैं। इससे क्षेत्र के तापमान में तेजी से गिरावट आती है। इससे गर्म क्षेत्रों में भी ठंड का असर तेजी से दिखने लगता है, इसलिए यह सामान्य तूफान से कहीं अधिक खतरनाक होता है। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते आने वाले दिनों में बदलती जलवायु और भी तीखे तेवर दिखाएगी यह तो तय है।
webdunia
GOV



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi