Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 9 March 2025
webdunia

गणित में बड़े होशियार होते हैं कबूतर

Advertiesment
हमें फॉलो करें गणित में बड़े होशियार होते हैं कबूतर
वॉशिंगटन , रविवार, 25 दिसंबर 2011 (15:21 IST)
कभी डाकिए के रूप में काम करने वाले कबूतर गणित में भी बड़े माहिर होते हैं। संख्याओं को समझने में वे बंदरों जितने ही समझदार होते हैं।

न्यूजीलैंड की ओटागो यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया कि कबूतरों में शानदार गणितीय क्षमता होती है और वे नंबर जैसी चीजों तथा क्रम व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

यह चौंकाने वाला है क्योंकि अब तक यही पता था कि यह खासियत केवल बंदरों में होती है। पिछले अध्ययनों में पता चला था कि पशु-पक्षी (मधुमक्खी से लेकर चिम्पाजी तक) खाद्य वस्तुओं के जरिए प्रोत्साहित किए जाने के साथ प्रशिक्षण पाने पर गिनती सीख सकते हैं।

नए अध्ययन के परिणाम साइंस पत्रिका में छपे हैं। अनुसंधानकर्ता कबूतरों को गणित के बारे में संक्षिप्त नियम समझाने में भी सफल हो गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi