जानिए अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं यात्री
लोगों के मन में हमेशा यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कैसे रहते होंगे। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव खत्म हो जाता है, ऐसे में उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। अंतरिक्ष यात्री क्या खाना खाते होंगे।
उनका वॉशरूम किस तरह से होता होगा? उनके सोने का बेड कैसा रहता है? ये सवाल हर व्यक्ति के मन में रहते हैं। इन्हीं सब सवालों का जवाब दिया है दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुकीं सुनीता विलियम्स ने। 47 वर्षीय सुनीता ने 322 दिन इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में बिताए हैं। सबसे लंबा स्पेस वॉक करने का रिकॉर्ड सुनीता विलियम्स के नाम पर है। उन्होंने अपनी स्पेस यात्रा का करीब 8 मिनट का वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष यात्री की दिनचर्या को बताया है।
आगे पढ़ें, कैसी रहती है एक अंतरिक्ष यात्री की लाइफ
सुनीता ने अपने वीडियो में बताया कि अंतरिक्ष यात्री 4 से 6 घंटे सोते हैं। यान में स्लीप सेंटर होता है। स्लीप सेंटर एक छोटे फोन बूथ की तरह होता है, जिसमें स्लीपिंग बैग होता है। वह थोड़ा कवर होता है। स्लीप सेंटर में कम्प्यूटर, किताबें और खिलौने भी हैं। इस यान में चार स्लीप स्टेशन हैं। सुनीता ने बताया कि अपने घर की तरह ही जल्दी उठकर वे ब्रश करती हैं।
ब्रश करते समय पानी भी बुलबुलों की तरह पानी में उड़ता है। ब्रश के बाद टूथपेस्ट से ब्रश करने बाद उसे अंदर ले लिया जाता है। उन्होंने कीचन के बारे में भी बताया। यान में सभी प्रकार का फूड तैयार रहता है। यान में हाइड्रेटेड और ड्रीहाइड्रेटेड सभी तरह का फूड होता है।