Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नासा ने खोजा नया ग्रह, निकलता है नीला प्रकाश

Advertiesment
हमें फॉलो करें नासा ने खोजा नया ग्रह, निकलता है नीला प्रकाश
, शनिवार, 13 जुलाई 2013 (15:48 IST)
GOV
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड में एक नीले रंग के ग्रह की खोज का दावा किया है। कहा जा रहा है कि इस ग्रह से नीले रंग का प्रकाश निकलता है। हमारी धरती भी अंतरिक्ष से नीले रंग की दिखाई देती है लेकिन यह नीला रंग धरती पर जल की उपस्थिति के कारण है जबकि इस ग्रह से नीले रंगी की लाइट निकल रही है।

यह ग्रह धरती से करीब 63 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। नासा के हबल टेलिस्कोप के जरिए एचडी 189733बी नाम के इस ग्रह का पता लगाया गया।

यह ग्रह गहरे नीले रंग के धब्बे जैसा दिखाई देता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब हमारे सोलर सिस्टम से बाहर स्थित किसी ग्रह के वास्तविक रंग का पता लगा पाया गया है।

अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी भी कुछ ऐसी ही नजर आती है, फर्क सिर्फ इतना है कि हमारी धरती पर पानी की मौजूदगी की वजह से इसका रंग नीला दिखता है, जबकि इस ग्रह के मामले में ऐसा नहीं है। पुराने प्रयोग से पता चल चुका था कि इस ग्रह से नीले रंग का प्रकाश निकलता है। (एजेंसी)

चित्र सौजन्य : अंतरिक्ष एजेंसी नास

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi