Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लर्ट के मामले में अव्वल हैं एथेंसवासी

Advertiesment
हमें फॉलो करें फ्लर्ट के मामले में अव्वल हैं एथेंसवासी
लंदन , बुधवार, 2 मार्च 2011 (09:31 IST)
FILE
इश्क करने वाले आशिकों का अपना ही जहान होता है। इश्कबाजों का सबसे बड़ा जहान एथेंस में है। हामेहुसर्वेक्षअनुसाएथेंस प्यार की पींगे बढ़ाने (फ्लर्ट) के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। इस सूची में मॉस्को दूसरे स्थान पर है।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘बादू डॉट कॉम’ के अध्ययन के मुताबिक फ्लर्ट करने के मामले में यूनान की राजधानी एथेंस सबसे आगे है। इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन अध्ययन कहा गया है।

अध्ययन के लिए लगभग 200 देशों को शामिल किया गया था। रोम आठवें स्थान पर रहा। रोमांस के लिए मशहूर शहर पेरिस को इस सूची में 38वें पायदान से ही संतोष करना पड़ा है।

सुकरात, प्लेटो और अरस्तू जैसे महान दार्शनिकों का शहर एथेंस में एक व्यक्ति लगभग 25 बार ऑनलाइन फ्लर्ट करता है, जो रियो डी जेनेरियो, पेरिस, लंदन, बर्लिन और न्यूयॉर्क के मुकाबले बहुत अधिक है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi