Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बृहस्पति के चंद्रमा पर हैं विशाल झीलें!

Advertiesment
हमें फॉलो करें बृहस्पति के चंद्रमा पर हैं विशाल झीलें!
, गुरुवार, 17 नवंबर 2011 (09:30 IST)
बृहस्पति के चमकदार चंद्रमा यूरोपा के नीचे पानी की इतनी बड़ी झील हो सकती है जितनी बड़ी उत्तर अमेरिकी की झीलें हैं। यह खोज महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि पानी जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवयव है।

यूरोपा बृहस्पति का दूसरा सबसे करीब उपग्रह है और बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। वर्ष 1995-2003 के दौरान गैलिलियो अंतरिक्ष यान से भेजी गई तस्वीरों में दरारों वाली सतह साफ नजर आ रही है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी सतह पृथ्वी पर भी होती है। उनका अनुमान है कि यह सतह पानी की वजह से बनी होगी और यूरोपा की बर्फ तले विशाल झीलें हो सकती हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi