Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैक्टीरिया की आत्मरक्षात्मक प्रणाली की खोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें बैक्टीरिया की आत्मरक्षात्मक प्रणाली की खोज
वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया में मौजूद एक ऐसी आत्म रक्षात्मक प्रक्रिया के बारे में पता लगाया है जिससे आगे चलकर खतरनाक बैक्टीरिया समाप्त करने के लिए कारगर दवा ईजाद की जा सकती है। वाशिंगटन में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह खोज की है।

अध्ययन में पाया गया कि क्यों कुछ बैक्टीरिया पर दवा का असर नहीं होता। अध्ययन के मुताबिक जब बैक्टीरिया को मारने के लिए उसके शरीर में कोई बाहरी घातक चीज आक्रमण करती है तब बैक्टीरिया अपने शरीर से एक जहर निकालता है। इससे न सिर्फ बाहरी आक्रमणकारी दूर भाग जाता है बल्कि कई बार उसे मार भी देता है।

यही कारण है कुछ स्थिति में दवा देने के बाद भी बैक्टीरिया नहीं मरता है। दिलचस्प बात यह है कि टॉक्सिन निकालने के बावजूद स्वयं बैक्टीरिया को कोई क्षति नहीं पहुँचती। शोधकर्ताओं ने आम तरह के बैक्टीरिया स्ट्रेप्टोकोकस की कोशिकाओं से निकलने वाले टॉक्सिन और इसके एंटीटॉक्सिन की संरचना पूरी तरह खंगाल ली है।

स्ट्रेप्टोकोकस एक ऐसा बैक्टीरिया है जिससे आमतौर गले की बीमारी होती है। खराब स्थिति में न्यूमेटिक फीवर हो जाता है। अध्ययन में पाया गया कि इस बैक्टीरिया में एंटीटॉक्सिन और टॉक्सिन का ऐसा मिश्रण होता है जिससे खुद पर टॉक्सिन का असर तो नहीं होने देता लेकिन बाहरी आक्रमणकारियों पर धावा बोल देता है। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि स्टे्रप्टोकोकस में एंटीटॉक्सिन के रूप में विषनाशक भी मौजूद होता है।

अगर एंटीटॉक्सिन नहीं हो तो बैक्टीरिया खुद मर जाएगा। शोधकर्ताओं का यह अध्ययन स्ट्रक्चर जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi