Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां उतरते हैं दूसरे ग्रहों से आए अंतरिक्ष यान

Advertiesment
हमें फॉलो करें यहां उतरते हैं दूसरे ग्रहों से आए अंतरिक्ष यान
मॉस्को , शनिवार, 11 मई 2013 (07:14 IST)
FILE
मॉस्को। इस स्थान पर कई उड़नतश्तरियों को देखा गया है। इस जगह का दौरा करने वाले हर व्यक्ति को कुछ अज्ञात, रहस्यपूर्ण और चमत्कारिक शक्तियों की उपस्थिति महसूस होती है। इस स्थान पर कुछ रहस्यमयी आवाजें सुनाईं देती हैं जिनके स्रोत का कभी पता नहीं लगाया जा सका।

यह क्षेत्र है रूस के उराल क्षेत्र में स्थित पर्म (ऍमजोन) नामक स्थान। रूस के उराल क्षेत्र में हाल ही में एक विशालकाय उल्कापिंड गिरा था। माना जाता है कि एकेतेरिनाबर्ग से करीब 280 किलोमीटर दूर स्थित पर्म क्षेत्र में दूसरे ग्रहों से आए अंतरिक्ष यान उतरते रहते हैं और इसके गवाह हैं वहां के निवासी।

दुनिया की निगाह में पर्म सबसे पहले वर्ष 1989 में आया। मोलेब्का और कामेंका गांवों के बीच सिल्वा नदी के किनारे फैले करीब 44 वर्ग किलोमीटर के इस क्षेत्र के रहस्यों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

अगले पन्ने पर पर्म की रहस्यमय घटनाएं...


पर्म की रहस्यमय घटनाएं : कई मामलों में रूस का बरमूडा त्रिकोण कहे जाने वाले पर्म जोन में आने वाले बीमार लोग बिना किसी इलाज के ठीक हो गए। हिमालय के पार मोलेब्का गांव में सेलफोन केवल कुछ ऊंची पहाडि़यों पर ही काम करता है। लोग केवल स्थानीय ऑपरेटर के माध्यम से ही फोन कर सकते हैं, परंतु वहां एक ऐसा स्थान है, जहां खड़े होने पर मोबाइल फोन का नेटवर्क बेहतरीन ढंग से काम करता है।

इस क्षेत्र में कई प्रयोगों के दौरान पाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक काम करना बंद कर देते हैं। कई पर्यटकों की इलेक्ट्रॉनिक घडि़यां अचानक बंद हो जाती हैं। कई बार तो घड़ियों के समय में बदलाव की घटनाएं भी सामने आईं। इलाके के रहस्यों में शोध कार्यों के लिए गए वैज्ञानिकों में से कई ने स्वीकार किया कि उनको हर समय लगता था कि कोई उन पर हर समय निगाह रखे हुए है।

तेल के भंडार : इस इलाके में कई बार अचानक आग की तेज लपटें उठती हैं। माना जाता है कि इस क्षेत्र में धरती के नीचे तेल के भंडार हैं। तेल के ऊपर आने से आग की लपटें उठ सकती हैं। इस वैज्ञानिक कारण को मान लेने के बावजूद यह काफी असामान्य घटना है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi