Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्हाइट किलर व्हेल, बर्फीले समुद्र में दिखा प्रकृति का अचंभा...(वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें व्हाइट किलर व्हेल, बर्फीले समुद्र में दिखा प्रकृति का अचंभा...(वीडियो)
, बुधवार, 25 अप्रैल 2012 (18:44 IST)
रूस के कुछ वैज्ञानिकों को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। उन्हें रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बर्फीले और तूफानी उत्तरी प्रशांत महासागर में एक दुर्लभ सफेद िलर व्हेल दिखाई पड़ी है। पूरी तरह सफेद होने से वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ व्हेल का नाम रखा है आइसबर्ग।
webdunia
RB
GOV

फार ईस्ट रशिया ओरका प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे एक अभियान में इस तरह की व्हेल को देखे जाने के बाद खुशी की लहर छा गई है। प्रोजेक्ट के प्रमुख एरिक होयट के मुताबिक यह पहली बार हुआ है कि किसी ने पूरी तरह व्यस्क सफेद किलर व्हेल को देखा है। यह दर्शाता है कि महासागर में कितनी विविधताएं और आश्चर्य भरे पड़े हैं जिन्हें अभी भी खोजे जाने का इंतजार हैं।

उनके मुताबिक आइसबर्ग का मीन पंख 2 मीटर लंबा है। यह व्हेल लगभग 12 अन्य ओरका किलर व्हेल के झुंड की सदस्य है। एरिक के अनुसार इस सफेद अजूबे को पहली बार अगस्त 2010 में उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित कमांडर आईलैंड के किनारे पर देखा गया था तभी से इसकी खोज जारी थी।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi