Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावधान! तेजी से पिघल रही है अंटार्कटिका की बर्फ

Advertiesment
हमें फॉलो करें सावधान! तेजी से पिघल रही है अंटार्कटिका की बर्फ
, सोमवार, 15 अप्रैल 2013 (16:23 IST)
FILE
लंदन। गर्मियों के मौसम में अंटार्कटिका में बर्फ का पिघलना 600 साल पहले की तुलना में अब 10 गुना ज्यादा तेज हो गया है। एक नए अध्ययन में चेतावनी देते हुए कहा गया कि मध्य 20वीं सदी के बाद से बर्फ के पिघलने की गति इस समय सबसे तेज हो गई है।

'नेचर जियोसाइंस' पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अंटार्कटिका में गर्मियों में बर्फ 10 गुना ज्यादा तेजी से पिघलने लगी है। यह गति मध्य 20वीं सदी के बाद से सबसे तेज है। गर्मियों में बर्फ के पिघलने से अंटार्कटिका में बर्फ की पट्टियों और ग्लेशियरों की स्थिरता प्रभावित होती है।

वर्ष 2008 में ब्रिटेन-फ्रांस के एक संयुक्त वैज्ञानिक दल ने इलाके में पूर्व के तापमानों का पता लगाने के लिए अंटार्कटिका प्रायद्वीप के उत्तरी छोर के पास स्थित जेम्स रॉस द्वीप से एक 364 मीटर लंबी बर्फ की परत में छेद किया।

वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि बर्फ की परत से इलाके में बर्फ के पिघलने को लेकर नए और अप्रत्याशित तथ्यों का भी पता लग सकता है। पिघली परतों के अध्ययन से वैज्ञानिक पिछले 1000 सालों में तापमान में हुए बदलावों की बर्फ के पिघलने के साथ तुलना करने में सक्षम हुए।

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश अंटाकर्टिका सर्वेक्षण (बीएएस) के दल की मुख्य शोधकर्ता डॉक्टर नेरीली अब्रम ने कहा कि हमें पता चला कि लगभग 600 साल पहले अंटार्कटिका प्रायद्वीप पर सबसे ठंडी दशाएं थीं और तब गर्मियों में सबसे कम बर्फ पिघली थी। अब्रम ने कहा कि अंटार्कटिका प्रायद्वीप अब ऐसे स्तर तक गर्म हो चुका है, जहां तापमान में हल्की-सी भी बढ़त गर्मियों में बर्फ के पिघलने की रफ्तार को बहुत बढ़ा सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi