Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सौरमंडल की चट्टानों का रहस्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें सौरमंडल की चट्टानों का रहस्य
वॉशिंगटन , सोमवार, 11 अप्रैल 2011 (13:17 IST)
ग्रहों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने ऐसे प्रमाण ढूँढने का दावा किया है जो यह साबित करते हैं कि सौरमंडल की शुरुआती चट्टानें भुरभुरी और मुलायम थीं।

कुर्टीन विश्वविद्यालय, लंदन के इंपीरियल कॉलेज और लिवरपूल विश्वविद्यालय के इस अंतरराष्ट्रीय दल ने पहली बार ऐसे प्रमाण पेश किए हैं जिनसे सौरमंडल की शुरुआती चट्टानों के बनने के सिद्धांत को समर्थन मिलता है।

इस दल की अगुवाई कुर्टीन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिल ब्लैंड ने की है। उन्होंने कहा कि इस शोध से इस बात को और पुष्टि मिलती है कि सौरमंडल शुरुआती ठोस पदार्थ कठोर नहीं थे। यह पदार्थ भुरभुरे थे और बाद में यह कठोर बने जिनसे पृथ्वी जैसे ग्रहों का निर्माण हुआ। ‘नेचर जिओसाईंस’ नाम की पत्रिका में प्रकाशित किए गए इन परिणामों में यह कहा गया है कि सूक्ष्म कणों के आपस में मिलने से इस तरह की चट्टानों का निर्माण हुआ।

प्रो. ब्लैंड के अनुसार इस नए शोध से शोधार्थियों को सौरमंडल के शुरुआती पदाथरें और अन्य ग्रहों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में काफी मदद मिलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi