Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

30 हजार खरब पाउंड की धरती

Advertiesment
हमें फॉलो करें 30 हजार खरब पाउंड की धरती
ND
क्या धरती की कीमत आँकी जा सकती है। अगर आप सोचते हैं कि धरती बहुमूल्य है तो एक बार फिर सोचें। क्योंकि एस्ट्रोफिजिक्स ने एक ऐसा सूत्र निकाला है जिसकी मदद से धरती की कीमत का अनुमान लगाया गया है। एस्ट्रोफिजिक्स के मुताबिक इसकी कीमत 30 हजार खरब पाउंड है।

वास्तव में एस्ट्रोफिजिस्ट ग्रेग लाउगलिन ने पृथ्वी की आयु, आकार, तापमान, द्रव्यमान और कई महत्वपूर्ण आंक़ड़ों का हिसाब लगाकर इस तथ्य पर पहुंचे हैं कि धरती बेहत कीमती है। ग्रेग गाउगलिंग ने बताया है कि यह फॉर्मूला आपको यह अहसास दिलाएगा कि धरती कितनी मूल्यवान है।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह फॉर्मूला सामाजिक संरक्षण के प्रति हमें आगाह कराएगा। डेली मेल के मुताबिक ग्रेग लाउगलिन ने ग्रहों में सबसे कम कीमत मंगल ग्रह की लगाई। इस मंगल ग्रह की खोज में भले वैज्ञानिक आज दिन-रात एक किए हुए हैं लेकिन ग्रेग ने इसकी कीमत महज 10 हजार पाउंड लगाई है।

शुक्र ग्रह की कीमत इससे थोड़ी ही ज्यादा है। ग्रेग के मुताबिक ब्रह्मांड में करीब 1235 ग्रह हैं लेकिन मनुष्य के लिए अनुपयुक्त जलवायु के कारण इन ग्रहों की कीमत बेहद कम है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के प्रोफेसर ग्रेग गाउगलिन ने इसके लिए एक समीकरण की खोज की है। इसी समीकरण की मदद से उन्होंने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के केप्लर स्पेसक्राफ्ट द्वारा जुटाए गए आँकड़ों का विश्लेषण किया है। ग्रहों की खोज के लिए यह अंतरिक्षयान दो साल पहले अंतरिक्ष में गया था।

एक साल के बाद केप्लर द्वारा खोजी गई टेरीस्टोरियल ग्रहों की कीमत को आंकने का काम शुरू किया। इसी समय वैज्ञानिकों ने धरती के समान ही एक ग्रह गिलेसे सी की खोज की लेकिन ग्रेग ने इसकी कीमत महज 100 पाउंड लगाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi