Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

60 साल में भी अंडे दे रही है चिड़िया

Advertiesment
हमें फॉलो करें 60 साल में भी अंडे दे रही है चिड़िया
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 11 मार्च 2011 (09:32 IST)
ND
हवाई की अल्बाट्रोस प्रजाति की एक चिड़िया इन दिनों खासी सुर्खियों में है। यह चिड़िया लगभग 60 साल की है, पर अभी भी अंडे दे रही है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस चिड़िया के पंखों पर वृद्धावस्था का कोई निशान नहीं दिखाई देता और न ही उसकी आँखों में किसी तरह की थकान दिखाई देती है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे पेटुक्सेंट वाइल्डलाइफ रिसर्च सेंटर के ब्रूस पीटरजॉन ने बताया कि इतने साल बाद भी, वह बिलकुल पहले जैसी दिखाई देती है।

हवाई के द्वीपों पर पाई जाने वाली इन चिड़िया की उम्र आम तौर पर 30 से 40 साल मानी जाती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi