Knowledge And Science %e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%81 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af 111050900030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एचआईवी विषाणु का रहस्य

Advertiesment
एचआईवी विषाणु
एड्स के खिलाफ मुकाबले में इसे एक महत्वपूर्ण सफलता करार दिया जा सकता है क्योंकि वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने यह पता लगा लिया है कि एचआईवी विषाणु किस तरह से मानव प्रतिरोधक क्षमता से बचता रहता है।

वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने कहा कि एचआईवी प्रतिरक्षा के बारे में हाल में मिली जानकारी से एड्स के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद मिल सकती है। वैज्ञानिक एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों में मानव रोग प्रतिरोधक क्षमता एडीसीसी की कार्यप्रणाली की खोज करके यह पता लगाने में सफल हुए कि यह विषाणु किस तरह से मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बच निकलता है।

शोध में शामिल मुख्य वैज्ञानिक मेलबर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टीफन केंट ने कहा कि एचआईवी से सुरक्षा के लिए तैयार किए जाने वाले टीकों में एडीसीसी प्रतिरक्षा काफी कारगर साबित हो चुकी है, लेकिन इसके प्रभाव को भी ठीक तरह से समझा नहीं जा सका था।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम यह साबित करते हैं कि एचआईवी विषाणु कितने जिद्दी होते हैं, लेकिन इससे यह बात भी सामने आयी है कि ये एडीसीसी प्रतिरक्षा विषाणु को इस तरह से बदलने के लिए मजबूर करते हैं जिससे वह कमजोर होते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi