Publish Date: Sat, 26 Mar 2011 (17:54 IST)
Updated Date: Sat, 26 Mar 2011 (17:53 IST)
वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि जब अंटार्कटिक के हिमखंड समुद्र के पानी को ठंडा करते हैं और उसकी गुणवत्ता सुधारते हैं तो वे क्लोरोफिल के स्तर को भी बढ़ा देते हैं जिससे समुद्र से कार्बन डाई आक्साइड का अवशोषण बढ़ जाता है ।
‘नेशनल जिओसाइंस’ जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा समर्थित शोधकर्ताओं के एक दल ने दावा किया है कि इस नई खोज का जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक प्रभाव है।
शोध बताता है कि साधारण हिमखंड दक्षिण समुद्र में ज्यादा प्रबल हैं। इसमें भी विशेष रूप से अंटार्कटिक प्रायद्वीप में जहाँ गर्मी की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है और बर्फ की चट्टाने खंड-खंड हो रही हैं।
यह शोध बताता है कि यह साधारण हिमखंड न केवल समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के लिए बल्कि वैश्विक कार्बन चक्र के लिये महत्वपूर्ण है।
फाउंडेशन के अंटार्कटिक कार्यक्रम के निदेशक राबर्ट एल मारिनेल्ली ने कहा कि यह नई खोज टीम द्वारा हिमखंड के बारे में पहले पता लगाए गए तथ्यों को और पुष्ट करता है। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें