Knowledge And Science %e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81 %e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af %e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%9c 111100500056_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहु ध्रुवीय सौर-मंडल की खोज

Advertiesment
बहु ध्रुवीय सौरमंडल
खगोल विज्ञानियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक बहु ध्रुवीय सौर-मंडल की खोज की है जिसमें एक सुपर अर्थ और नेपच्यून ग्रह के आकार के दो अन्य ग्रह हैं जो एक-दूसरे का चक्कर लगा रहे हैं।

टेक्सास विश्वविद्यालय के बिल कोचरान के नेतृत्व वाले एक दल ने नासा के केपलर अंतरिक्ष यान की सहायता से इस बहु-ग्रहीय प्रणाली की खोज की है। इस खोज को ‘द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल’ नामक पत्रिका के अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार इन ग्रहों को बी, सी और डी (सभी छोटे अक्षर) का नाम दिया गया है। इन सभी तीन ग्रहों की कक्षा सूर्य की समानता वाले तारे केपलर-18 के काफी करीब है।

ग्रह बी का वजन जहां पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 6.9 गुणा है वहीं इसका आकार पृथ्वी के आकार का दुगुना है। इसके अलावा 3.5 दिनों की समयावधि के लिए इसे सुपर-अर्थ माना गया है। ग्रह सी का द्रव्यमान पृथ्वी के मुकाबले सत्रह गुणा ज्यादा है और इसका आकार पृथ्वी के आकार के मुकाबले 5.5 गुणा ज्यादा है।

दूसरी तरफ, ग्रह डी का द्रव्यमान पृथ्वी के मुकाबले सोलह गुणा ज्यादा है और आकार पृथ्वी के मुकाबले सात गुणा ज्यादा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi