Knowledge And Science %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%81%e0%a4%b9 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b2 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be 111032300008_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुँह में रखते ही घुल जाएगी 'वियाग्रा'

Advertiesment
वियाग्रा
FILE
अब पानी के साथ वियाग्रा की गोली लेना भूल जाइए। वैज्ञानिकों ने मुँह में रखते ही घुल जाने वाली वियाग्रा की गोली बना ली है जिसे खाते ही आप कुछ ही सेकेंड्स में कामोत्तेजित हो सकते हैं।

ब्रिटिश समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार, जर्मन फार्मास्यूटिकल कंपनी बायर एजी ने मुँह में घुल जाने वाली इस किस्म की पहली दवा ईजाद की है। साढ़े चार पाउंड की इस दवा को नपुंसकता के लिए लिया जा सकेगा। लेवित्रा ओरोडिस्पर्सिबल नामक यह दवा जीभ पर रखते ही कुछ सेकेंड्स में घुल जाती है।

इस दवा को लेकर की गई रिसर्च में पाया गया कि दस में से चार लोगों ने कहा कि मौजूदा दवाएँ असहज करने वाली हैं।

लगभग 1000 लोगों पर किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि मुँह में रखते ही घुल जाने वाली नई गोली सुरक्षित और असरदार है। यौन स्वास्थ्य के प्रचारकों की चेतावनी है कि जिन लोगों को उत्थापन समस्या है, उन्हें चिकित्सक की सलाह ले लेनी चाहिए क्योंकि दिल की समस्याओं की शुरुआत का यह एक लक्षण हो सकता है।

सर्वेक्षण में यह भी बताया गया है कि अधिकांश लोग इंटरनेट के माध्यम से फर्जी उत्पाद तक ही पहुँच बना पाते हैं क्योंकि वे अपनी समस्या के लिए चिकित्सक से संपर्क करने के प्रति बेहद शर्मीले होते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi