Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्हेल क्यों होती है इतनी बड़ी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें व्हेल
पेरिस , गुरुवार, 24 मई 2012 (08:49 IST)
FILE
जीव विज्ञानियों ने व्हेल में एक नए संवेदी अंग का पता लगाया है, जिससे यह जानने में मदद मिलेगी कि इनका आकार इतना बड़ा क्यों होता है।

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित होने वाले इस अध्ययन को अंजाम देने वाले अमेरिका और कनाडा के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि यह अंग व्हेल की ठुड्डी के सिरे पर मौजूद रहता है। यह अंग जालेदार उत्तकों से घिरा होता है, जो निचले जबड़े की हड्डियों को जोड़ता है।

कनाडा के वैंकोवर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के बॉब शैडविक ने बताया कि प्रजातियों के विकास के संदर्भ में इस अंग ने पानी में रहने वाले इस जीव के आहार लेने के तरीके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi