Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लखीमपुर हिंसा के विरोध में महा विकास अघाड़ी का 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान

हमें फॉलो करें लखीमपुर हिंसा के विरोध में महा विकास अघाड़ी का 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (23:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने लखीमपुर खीरी हिंसा में किसानों की मौत पर बुधवार को दु:ख जताया जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में हुई घटना के विरोध में 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया।

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया, जहां रविवार को 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य कैबिनेट की बैठक में भाजपा शासित उत्तरप्रदेश का जिक्र किया गया जबकि मंत्रियों ने किसानों की मौत पर दुख जताया और उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की, जिनकी पार्टी शिवसेना एमवीए सरकार का नेतृत्व कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक के बाद कहा कि राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर घटना में किसानों की मौत पर दुख जताया।

कैबिनेट की बैठक के बाद राकांपा अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में एमवीए ने 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे बंद में शामिल हों। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार किसानों को कुचलना चाहती है और इसके खिलाफ प्रदर्शन करना जरूरी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले जगद्गुरू परमहंस का संत समिति ने किया बहिष्कार