Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका बोलीं- मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेंगे

हमें फॉलो करें आज लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका बोलीं- मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेंगे
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली/ लखनऊ। कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी की हिंसा और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने को लेकर को सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और उनके बेटे की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि इस मामले में राज्य सरकार की ओर से जिस जांच की घोषणा की गई वह एक महज ‘कागजी कार्रवाई’ भर है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार रात फोन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से ही गेस्ट हाउस में रखा गया है। कार्यकर्ता इसी गेस्ट हाउस के बाहर जुटे हुए हैं। आज राहुल गांधी लखीमपुरी खीरी जाने वाले हैं। 
 
आज पहुंचेंगे राहुल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुरी खीरी जाएगा और इस संदर्भ में राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। राहुल लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे। राहुल 5 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर 12.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में 8 अक्टूबर तक धारा 144 लगा दी है। 
 
हम नहीं झुकेंगे : पिछले 40 घंटों से पुलिस अभिरक्षा में मौजूद प्रियंका गांधी ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया है और उनके वकीलों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि इस सरकार को मैं कहना चाहती हूं कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं।
 
कांग्रेस समझती है कि इन किसानों ने इस देश के लिए क्या किया है। हम समझते हैं कि इस देश की रीढ़ की हड्‌डी किसान हैं। हम तुम्हारी तरह कायर नहीं हैं। हम तुम्हारी तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे। तुम जितना मुझे रोकने की कोशिश करोगे मैं उतनी बुलंदी के साथ किसानों की आवाज उठाऊंगी। हमारा संघर्ष तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक मंत्री का अपराधी बेटा गिरफ्तार नहीं होता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vehicle Scraping Policy : 15 साल पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल की फीस में 8 गुना इजाफा, जानिए कितना चुकाना होगा पैसा