लाल किताब के अनुसार बुधवार का दिन माता दुर्गा का दिन माना जाता है। बुधवार का ग्रह है बुध और इस ग्रह के दूषित होने से नौकरी, व्यापार, बुद्धि सहित शरीर के कई अंगों पर यह असर पड़ता है। आओ संक्षिप्त में जानते हैं कि लाल किताब अनुसार किस तरह बुध ग्रह के उपाय कर सकते हैं।
1.दुर्गा माता की भक्ति करें। बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।
2. बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें।
3. बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।
4. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
5. साबुत हरे मूंग का दान करें।
6. सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें।
7. बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
8. अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
9. ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है।
10. इसके अलागा गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें