Publish Date: Tue, 14 Apr 2020 (18:21 IST)
Updated Date: Tue, 14 Apr 2020 (18:24 IST)
13 को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में भ्रमण कर रहा है। कहा जा रहा है कि 30 दिन के इसके गोचर काल में कन्या और वृषभ राशि पर यह विपरित प्रभाव डालेगा। इसे में कन्या और वृषभ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन आप घबराएं नहीं आप लाल किताब के मात्र 5 उपाय करें और निश्चिंत हो जाएं।
कन्या राशि वालों के लिए सलाह:
1. बहन को खुश रखें और दुर्गा मां की उपासना करें।
2. बुधवार को कोई नमकीन चीज न खाएं। बुधवार का व्रत रख सकते हैं।
3. खर्चों पर लगाम लगाएं और वादों को निभाएं।
4. काले रंग का अंडरवियर पहनें।
5. तुलसी का पौधा अपने घर में न लगाएं और उसकी नित्य पूजा करें।
ये भी कर सकते हैं- किसी बोतल में बारिश का पानी एकत्र करके घर में रखें। साबूत मूंग बारिश के पानी या बहते पानी में बहाएं।
वृषभ राशि वालों के लिए सलाह:
1. प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाएं।
2. शुक्रवार का व्रत रखकर लक्ष्मी की उपासना करें।
3. सात प्रकार के अनाज और चरी का दान करना चाहिए।
4. वादा करके मुकरे नहीं और इंद्रियों को नियंत्रण में रखें।
5. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
ये भी कर सकते हैं- शरीर को जरा भी गंदा न रखें। खटाई न खाएं। स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें