Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नौकरी के लिए आजमाएं लाल किताब के अचूक उपाय

हमें फॉलो करें नौकरी के लिए आजमाएं लाल किताब के अचूक उपाय
Try the surefire remedies of Lal Kitab for job : नौ ग्रहों में बुध ग्रह को नौकरी, व्यापार, बुद्धि, लेखन सहित मजबूत दांत, सूंघने की शक्ति, बोलने की शक्ति के लिए जिम्मेदार माना जाता है। बुध के खराब होने पर जातक नौकरी या व्यापार में स्थायी कार्य नहीं कर पाता है। उसके दांत वक्त के पहले ही खराब हो जाते हैं, उसकी सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है। जातक तुतलाने लगता है या वाणी खराब  हो जाते है। झूठ बोलने या गप्प लड़ाने की आ‍दत पड़ जाती है। आओ जानते हैं कि नौकरी के लिए लाल किताब में क्या है अचूक उपाय।
 
 
यदि आपका बुध नीच का है, मीन राशि में है, शत्रु के साथ बैठा है, शत्रु की दृष्‍टि है, आठवें भाव में है या सूर्य के साथ है तो आपको उपाय आजमाने चाहिए।
 
1. दुर्गा पूजा : बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है। इसके अलागा गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
 
2. नाक छिदवाएं : यदि आपक कुंडली में बुध ग्रह अष्टम में बुध है या बुध ग्रह किसी भी रूप में पीड़ित हो रहा है तो बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें।
 
3. इनका करें सम्मान : बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें और बुधवार के दिन इन्हें मिठाई खिलाएं।
webdunia
career jobs
4. गाय को चारा : बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। यदि आप 100 गायों को एक साथ हरा चारा खिलाएंगे तो उत्तम होगा। 
 
5. मूंग का दान : यदि बुध ग्रह कुंडली में पीड़ित है तो साबुत हरे मूंग का दान करें।
 
6. झूठ न बोलें : सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें, गप्प न लड़ाएं।
 
7. तुलसी का सेवन : बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
 
8. हरा रूमाल : बुधवार के दिन अपने जेब में हरा रुमाल जरूर रखें। परंतु यह उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।
 
9. खाली मटकी जल में बहाएं : बुधवार के दिन खाली मटकी को बहते जल में प्रवाहित करें, परंतु यह उपाय किसी विशेषज्ञ को कुंडली बताकर ही करें।
 
10. कन्या भोज : बुधकार को 9 कन्याओं को भोजन कराएं। कन्याओं को हरे रंग का रुमाल भी बांटें।
 
11. अन्य उपाय : छेद वाले तांबे के सिक्के जल में प्रवाहित करें। बुध के दिन फिटकरी से दान्त साफ करें। ढाक के पत्तों को कच्चे दूध में धोकर वीरान जगह में दबाएं। गले में चांदी की चेन पहनें। घर में तोता, भेड़, वकरी ना पालें। सटटेबाजी में पैसा ना लगाए।
 
नोट : कुंडली की पूरी जांच किए बगैर उपाय नहीं करना चाहिए। किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर ही ये उपाय करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi