Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लता मंगेशकर के निधन पर शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया

हमें फॉलो करें लता मंगेशकर के निधन पर शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया
, रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (13:35 IST)
भोपाल। महान गायक एवं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

चौहान ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने लिखा, भारत रत्न से अलंकृत हम सब की प्यारी दीदी लता मंगेशकर जी के देवलोक गमन का दुखद समाचार पाकर स्तब्ध हूं। यह संगीत जगत के एक अप्रतिम युग का अंत है। ईश्वर दीदी को अपने श्रीचरणों में स्थान, शोक संतप्त परिजनों व दीदी के प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।
Koo App
गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 6 Feb 2022

राज्य के मंत्रियों नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम पटेल और अन्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर की सुरीली आवाज हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी : राहुल गांधी