आम बजट, 'निर्भया' फंड 1000 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। पिछले वर्ष दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं अपराधों के खिलाफ न सिर्फ देशव्यापी आंदोलन खड़े हो गए थे, बल्कि एक प्रतीकात्मक नाम जो सुर्खियों में रहा था वह था 'निर्भया'। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम का बजट भी इससे अछूता नहीं रहा। बजट में वित्तमंत्री निर्भया फंड के लिए एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है। महिलाओं के प्रति चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए हम कड़े कदम उठा रहे हैं। (वेबदुनिया)