Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कार्लसन रेजिडोर भारत में 9 हजार नियुक्तियां करेगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप
नई दिल्ली , सोमवार, 25 फ़रवरी 2013 (17:30 IST)
FILE
नई दिल्ली। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप अपने विस्तार के तहत भारत में करीब 9,000 लोगों की नियुक्ति करेगी। कंपनी की योजना 2015 तक देश में अपने होटलों की संख्या 100 पहुंचाने की है।

कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष (दक्षिण एशिया) केबी काचरू ने बताया कि हमारी योजना 2015 तक करीब 9,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है। इस समय कंपनी में 21,000 कर्मचारी हैं। कंपनी तब तक 100 होटलों का परिचालन कर रही होगी।

काचरू ने कहा कि इस समय भारत में कार्लसन रेजिडोर के 63 होटल परिचालन में हैं। काचरू इस साल एक जुलाई से कंपनी के चेयरमैन (दक्षिण एशिया) हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी देशभर में हमारे विभिन्न ब्रांडों के लिए काम करेंगे। कंपनी चार ब्रांड नामों (रेडिसन ब्लू, पार्क प्लाजा, कंट्री इन्स एंड सुइट्स और पार्क इन) से होटलों का परिचालन करती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi