ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाँदी 49500 की नई ऊँचाई पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना चांदी
नई दिल्ली , सोमवार, 21 फ़रवरी 2011 (18:44 IST)
स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली के चलते दिल्ली सराफा बाजार में चाँदी के भाव आज 800 रुपए चढ़कर 49500 रुपए किलो की नई उँचाई तक जा पहुँचे।

मौजूदा शादी विवाह और विदेशों में तेजी के मद्देनजर स्थानीय माँग बढ़ने से सोने के भाव 125 रुपए की तेजी के साथ 20870 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी की कीमत 30 साल के उच्चस्तर को छू गई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। इसी तरह विदेशी बाजारों में सोना सात स्सप्ताह के उच्चस्तर को छू गया। जिसके चलते स्टॉकिस्टों ने भारी खरीदारी की।

घरेलू बाजार का रुख तय करने वाले विदेशी बाजारों में सोने के भाव 0.5 प्रतिशत बढ़कर 1396.35 डॉलर प्रति औंस हो गए जो चार जनवरी के बाद का उच्चस्तर है। इसी प्रकार चाँदी के भाव 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.14 डॉलर प्रति औंस हो गए। जो मार्च 1980 के बाद का उच्चस्तर है।

स्थानीय बाजार में चाँदी तैयार के भाव 800 रुपए चढ़कर 49500 रुपए और चाँदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 945 रुपए की तेजी के साथ 49490 रुपए प्रति किलो बंद हुए। चाँदी सिक्का के भाव 2000 रुपए उछलकर 54000 से 54500 रुपए प्रति सैकंडा बंद हुए।

सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 125 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 20 870 रुपए और 20750 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 30 रुपए सुधर कर 16980 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi