Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुरा का अधिग्रहण करेगी गोदरेज

Advertiesment
हमें फॉलो करें तुरा का अधिग्रहण करेगी गोदरेज
नई दिल्ली , गुरुवार, 6 मई 2010 (14:37 IST)
सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी गोदरेज कन्ज्यूमर प्रॉडक्ट्स की विदेशों में नए व्यवसायों के अधिग्रहण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कंपनी ने अब कहा है कि वह अफ्रीका के जाने पहचाने ब्रांड तुरा का अधिग्रहण करेगी। यह ब्रांड नाइजीरिया के तुरा समूह का है।

कंपनी ने हालाँकि इस अधिग्रहण की राशि तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि इससे उसे नाइजीरिया और पश्चिमी अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्टस के अध्यक्ष आदि गोदरेज ने यहाँ जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी देते हुए कहा कि तुरा के अधिग्रहण से हमें पूरे अफ्रीका क्षेत्र में अपने प्रमुख उत्पादों जैसे तेल, साबुन और दूसरे सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की मौजूदगी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्टस का यह पिछले दो वर्षों में दक्षिण अफ्रीका में रेपिडोल और किंकी के बाद तीसरा अधिग्रहण है। अफ्रीकी बाजार में सौदर्य प्रसाधन उत्पादों के मामले में तुरा का बाजार में शीर्ष स्थान रहा है। वर्ष 1986 में स्थापित इस ब्रांड के तहत कंपनी साबुन, क्रीम और कई तरह के अन्य उत्पाद बनाती है।

गोदरेज ने कहा हमें उम्मीद है कि इस सौदे से पश्चिम अफ्रीका में उत्पादों के मूलयवर्धन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इस अधिग्रहण से पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में गोदरेज उत्पादों को पेश करने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही नाइजीरियाई बाजार में भी तेल, शैंपू जैसे उत्पादों को उतारने में मदद मिलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi